FIFA वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और कांगो डीआर का मुकाबला होगा। दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और कांगो डीआर का मुकाबला होगा। दोनों टीमें पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। यह मुकाबला अटलांटा स्टेडियम में आज रात 9:30 बजे से खेला जाएगा।
इसके बाद के 2 मुकाबले भारतीय समयानुसार अगले दिन यानी 2 जुलाई को खेले जाएंगे। बेल्जियम और सेनेगल की भिड़ंत रात 01:30 बजे से सिएटल स्टेडियम में होगी। इसके बाद अमेरिका और बोस्निया एंड हर्जेगोविना का मुकाबला होगा। यह मैच सुबह 5:30 बजे से सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में शुरू होगा।
