केरल के कोठामंगलम में मुवत्तुपुझा नदी से चार शव बरामद हुए
केरल के कोठामंगलम में मुवत्तुपुझा नदी से चार शव बरामद हुए हैं। इनमें पति-पत्नी और दो बच्चों के शव शामिल हैं। पूरा परिवार 25 जून से लापता था। पुलिस के मुताबिक, सभी शव नदी के अलग-अलग हिस्सों में मिले।
पुलिस ने बताया कि घटना में नारायणन, उनकी दृष्टिबाधित पत्नी विजी और दो नाबालिग बच्चे की मौत हुई है। सभी कोठामंगलम में ही किराए के मकान में रहते थे। परिवार आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी से जूझ रहा था।
