जापान में दो ट्रॉपिकल तूफानों के असर से मौसम बिगड़ गया
जापान में दो ट्रॉपिकल तूफानों के असर से मौसम बिगड़ गया है, जिससे देश में बड़े पैमाने पर ट्रांसपोर्ट सिस्टम प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
सरकारी जानकारी के मुताबिक, दर्जनों ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गई हैं और कई एक्सप्रेसवे बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश से भूस्खलन, बाढ़ और नदियों के उफान का खतरा बढ़ सकता है।
