पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बाबा फरीद गंज शकर दरगाह में भगदड़ मचने से कम से कम 80 लोग घायल हो गए
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के बाबा फरीद गंज शकर दरगाह में भगदड़ मचने से कम से कम 80 लोग घायल हो गए। यह घटना सूफी संत फरीद की 784वीं पुण्यतिथि (उर्स) के दौरान हुई।
पुलिस के मुताबिक, घायलों में से 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, जैसे ही दरगाह का एक दरवाजा गाड़ी के एक काफिले को गुजरने देने के लिए खोला गया, हजारों श्रद्धालु एक साथ दौड़ पड़े। इसी दौरान भगदड़ मच गई।
