जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास हुए एक धमाके में सेना के 4 जवान घायल हो गए
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल के पास हुए एक धमाके में सेना के 4 जवान घायल हो गए, जिनमें एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) भी शामिल है। यह धमाका नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में सेना के जवानों की पेट्रोलिंग के दौरान गलती से लैंडमाइन एक्टिवेट होने की वजह से हुआ। धमाके में एक JCO और तीन सैनिक घायल हुए और उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों के मुताबिक सीमा पार से होने वाली घुसपैठ रोकने के लिए लैंडमाइन बिछाई जाती हैं, जो कभी-कभी बारिश में बह जाती हैं और ऐसे हादसों का कारण बनती हैं।
