मध्य प्रदेश में मानसून से पहले आंधी-बारिश का दौर जारी
मध्य प्रदेश में मानसून से पहले आंधी-बारिश का दौर जारी है। सोमवार को सीहोर में दोपहर 12 बजे के बाद बादल छाए, तेज आंधी चली। मौसम केंद्र ने भोपाल और ग्वालियर में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। आगर-मालवा और राजगढ़ में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है।
