विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन ने टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार बताया
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले पूर्व इंग्लैंड कप्तान नासिर हुसैन ने टीम इंडिया को जीत का प्रबल दावेदार बताया है। जियोस्टार मीडिया डे के दौरान ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप एक्सपर्ट नासिर ने कहा, पाकिस्तान को भारत जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए अपने सामान्य स्तर से ऊपर उठकर निडर क्रिकेट खेलनी होगी। वहीं, भारत के लिए यह मुकाबला सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बेहतर नेट रन रेट के लिहाज से भी बेहद अहम रहेगा।
