अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध के बावजूद देश में गाड़ियों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई
अमेरिका-ईरान के बीच जारी युद्ध के बावजूद देश में गाड़ियों की बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन्स (FADA) की रिपोर्ट के मुताबिक, मई महीने में देशभर में 25,31,067 गाड़ियां बिकीं, जो पिछले साल से 9.55% है। पिछले साल इसी महीने में 23,10,451 गाड़ियां बिकी थीं।
