अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन रिकॉर्ड्स के लिहाज से भारतीय टीम, कप्तान शुभमन गिल और डेब्यू कर रहे स्पिनर मानव सुथार के नाम रहा
अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच का दूसरा दिन रिकॉर्ड्स के लिहाज से भारतीय टीम, कप्तान शुभमन गिल और डेब्यू कर रहे स्पिनर मानव सुथार के नाम रहा।
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। गिल बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बैटिंग औसत के मामले में अब सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। वहीं, 25 साल बाद किसी भारतीय गेंदबाज ने अपने डेब्यू टेस्ट के पहले ही ओवर में विकेट लिया है।
