Google Analytics Meta Pixel
विदेश

ईरान ने इजराइल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

ईरान ने रविवार रात इजराइल पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह हमला बेरूत में इजराइली हमले के जवाब में किया गया, जिसमें 2 लोगों की मौत और 20 लोग घायल हुए थे। इजराइल के अनुसार, अप्रैल में सीजफायर के बाद यह पहली बार है जब ईरान ने उस पर मिसाइल हमला किया है।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि यह सिर्फ वॉर्निंग थी। अब अगर अमेरिका या इजराइल की ओर से फिर कोई हमला हुआ, तो वह अमेरिकी और इजराइली ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान-इजराइल से एक-दूसरे पर हमला न करने की अपील की। उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा- अब बस, बहुत हो गया। मैं अभी नेतन्याहू को फोन करके कहूंगा कि जवाबी हमला न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *