ताइवान के ताइपे में एआई की पहली और सबसे बड़ी एग्जीबिशन ‘कंप्यूटैक्स 2026’ शुरू हुई
ताइवान के ताइपे में एआई की पहली और सबसे बड़ी एग्जीबिशन ‘कंप्यूटैक्स 2026’ शुरू हुई है। यहां एआई के इस्तेमाल से बनी कारें पेश की गई हैं। इनमें एक कार ऐसी है, जो हर पल रंग बदल लेती है। इसके पैनल भी रंग बदल सकते हैं। यह सब एक बटन छूने से संभव होगा। डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में ख्याति प्राप्त कंपनी ई-इंक और बीएमडब्ल्यू ने यह कार बनाई है।
