भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले को भारतीय पुरुष सीनियर टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर साईराज बहुतुले को भारतीय पुरुष सीनियर टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनाया है। बोर्ड ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।
बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि ‘बहुतुले घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में स्पिन गेंदबाजों को तैयार करने और निखारने के लिए जाने जाते हैं। उनका अनुभव भारतीय टीम को फायदा पहुंचाएगा।’
बोर्ड के अनाउंसमेंट के बाद 53 वर्षीय बहुतुले ने खुशी जताते हुए कहा- ‘भारतीय पुरुष टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त होना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है।’
