चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित मशहूर रैपर बादशाह के सागो क्लब को प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच ने सील कर दिया
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित मशहूर रैपर बादशाह के सागो क्लब को मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच ने सील कर दिया है। क्लब संचालकों को भवन नियमों के उल्लंघन को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें निर्धारित समय के भीतर कमियां दूर करने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके बाद बिल्डिंग ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई की।
