Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के घर से 25 लाख रुपए के सोने-हीरे के गहने और घड़ियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के भाई राजीव टंडन के घर से 25 लाख रुपए के सोने-हीरे के गहने और घड़ियां चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

जुहू पुलिस के मुताबिक, 47 वर्षीय आरोपी महिला राशि छाबड़िया को रवीना टंडन की बुजुर्ग मां वीणा टंडन की देखभाल के लिए केयरटेकर रखा गया था।

आरोपी महिला ने परिवार का भरोसा जीतकर लॉकर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *