कनाडा में भारतीय मूल के युवाओं द्वारा चलाए जा रहे एक बेहद हिंसक और खतरनाक अंतरराष्ट्रीय वसूली रैकेट का पर्दाफाश हुआ
कनाडा में भारतीय मूल के युवाओं द्वारा चलाए जा रहे एक बेहद हिंसक और खतरनाक अंतरराष्ट्रीय वसूली रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पील रीजनल पुलिस ने ‘फोर ब्रदर्स’ गैंग से जुड़े 17 पंजाबियों को अरेस्ट किया है। गिरोह ने कनाडा और अमेरिका के कई शहरों में कारोबारियों को निशाना बनाकर जबरन वसूली, आगजनी और अंधाधुंध गोलीबारी जैसी 24 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया था।
