Google Analytics Meta Pixel
विदेश

शहबाज शरीफ के साथ पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी चीन पहुंचे

शहबाज शरीफ के साथ पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी चीन पहुंचे हैं। दोनों ने सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। फिलहाल चीनी सरकारी मीडिया ने अभी बातचीत की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। यह बैठक ऐसे समय हुई जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म कराने की कोशिशें तेज हैं। चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक शहबाज शरीफ ने इससे पहले चीन के प्रधानमंत्री ली च्यांग से भी बातचीत की। चीन की ओर से जारी बयान में शी चिनफिंग ने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा कि उसने मिडिल ईस्ट में शांति बहाल करने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभाने की पहल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *