Google Analytics Meta Pixel
विदेश

अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी वॉशिंगटन में मंगलवार सुबह एक पल्प और पेपर मिल में खतरनाक केमिकल से भरा टैंक फट गया

अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी वॉशिंगटन में मंगलवार सुबह एक पल्प और पेपर मिल में खतरनाक केमिकल से भरा टैंक फट गया। हादसे में कई लोग केमिकल से झुलस गए और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

लॉन्गव्यू फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने इसे बड़ा हादसा बताया है। करीब 40 फायरफाइटर्स और पैरामेडिक्स ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। यह फैक्ट्री टिश्यू, प्रिंटिंग पेपर और पैकेजिंग सामान बनाने का काम करती है, जहां करीब 1,000 कर्मचारी काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *