तेलंगाना के मेडचल जिले में एक होटल कर्मचारी को पाकिस्तान की ISI समर्थित ग्रुप से संपर्क करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया
तेलंगाना के मेडचल जिले में एक होटल कर्मचारी को पाकिस्तान की ISI समर्थित ग्रुप से संपर्क करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान जायद खान के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है और मेडचल के मुबारक होटल में काम करता था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए उस ग्रुप से जुड़ने की कोशिश कर रहा था। उसके मोबाइल से चैट, स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्ड मिले हैं। साथ ही उसके पास से दो नकली पिस्तौल भी बरामद हुई हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
