बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली
बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मजबूत पकड़ बना ली है। सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में सोमवार को मैच का तीसरा दिन है। टी-ब्रेक तक मेजबान टीम ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 307 रन बना लिए हैं। उसकी बढ़त 353 रन हो चुकी है।
