महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष की सड़क हादसे में मौत

रायपुर जिले के तिल्दा कस्बा की महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष वंदना वर्मा की सड़क हादसे में गुरुवार को मौत हो गई। वे अपने पति के साथ बुधवार देर रात रायपुर से घर लौट रही थी। नेवरा थाना इलाके में एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और भाग निकला।

जानकारी के मुताबिक, वंदना वर्मा तिल्दा के वार्ड 19 की पार्षद रही हैं। वे इस समय महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष थीं। बुधवार को पति के साथ किसी काम से रायपुर आई थी। यहां से रात में वह बाइक से लौट रही थीं। नेवरा क्षेत्र के जोता गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।

रायपुर किया गया रेफर, पर उपचार के दौरान मौत
हादसे के दौरान वंदना को सिर में चोट लगी। इसके बाद वे बेहोशी की हालत में थीं। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देखकर रायपुर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कांग्रेस ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पार्टी की क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *