अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए का सोना बरामद किया
अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए का सोना बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH-119 से कुआलालंपुर जा रहे एक यात्री को शक के आधार पर रोका गया। इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने यात्री की गहन जांच की।
