Google Analytics Meta Pixel
खेल

हरियाणा की मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स का टिकट हासिल कर लिया

हरियाणा की मुक्केबाज साक्षी चौधरी ने 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स का टिकट हासिल कर लिया है। उन्होंने शुक्रवार को पटियाला में चल रहे सिलेक्शन ट्रायल्स के फाइनल में वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी हुड्‌डा को 5-0 से हराया।

सर्विसेस से खेल रही साक्षी ने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट निखत जरीन को 51 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में 4-1 से हराया था। वहीं, 48 किग्रा वर्ग की मीनाक्षी ने नीतू घंघास को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स जुलाई-अगस्त में ग्लासगो में होंगे। इसके बाद सितंबर-अक्टूबर में जापान में एशियन गेम्स का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *