ICC एनुअल वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई
ICC एनुअल वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम इंडिया के 118 रेटिंग पॉइंट्स हैं। ICC ने सोमवार को नई रैंकिंग जारी की। न्यूजीलैंड 113 पॉइंट्स के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 109 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है।
