Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा

पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में वो कराची के डीएचए स्पोर्ट्स क्लब (मोइन खान एकेडमी) में परफॉर्म करने पहुंचे थे। कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्टेज पर चढ़ गई।

जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि फैन ने पहले आतिफ असलम के साथ सेल्फी ली। इसके बाद आतिफ पीछे हट गए। उन्हें लगा कि फैन अब स्टेज से उतर जाएगी, लेकिन वह वहीं रुकी रही। कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर ने भी उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने बात नहीं मानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *