एक्ट्रेस अमीषा पटेल आखिरकार सुरक्षित मुंबई लौट आई
एक्ट्रेस अमीषा पटेल आखिरकार सुरक्षित मुंबई लौट आई हैं। वह न्यूयॉर्क से मुंबई की यात्रा कर रही थीं, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में हुए मिसाइल हमलों के कारण यूएई (UAE) का एयरस्पेस अचानक बंद कर दिया गया। इस वजह से उनकी फ्लाइट को बीच रास्ते से ही ओमान के मस्कट शहर की ओर डायवर्ट करना पड़ा। वहां करीब 24 घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहने के बाद वह सोमवार को अपने घर पहुंचीं।
