भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर आम जनता को कर्ज माफी के नाम पर चलाए जा रहे भ्रामक कैंपेन से बचने की सलाह दी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बार फिर आम जनता को कर्ज माफी के नाम पर चलाए जा रहे भ्रामक कैंपेन से बचने की सलाह दी है। केंद्रीय बैंक ने साफ किया है कि कुछ व्यक्ति और संस्थाएं लोगों को गुमराह कर लोन माफ कराने के झूठे वादे कर रही हैं। RBI ने दिसंबर 2023 में भी ऐसी ही चेतावनी जारी की थी। हाल ही में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।
