इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी अश्लील डीपफेक तस्वीर पर आपत्ति जताई
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी अश्लील डीपफेक तस्वीर पर आपत्ति जताई है। उन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि इन दिनों मेरी कई नकली तस्वीरें फैल रही हैं, जिन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है और कुछ लोग उन्हें असली बताकर शेयर कर रहे हैं।
