Google Analytics Meta Pixel
Saturday, August 1, 2026
Latest:
देश

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के चुराह में बीती शाम (30 अप्रैल) को ग्लेशियर टूटकर अचानक सड़क पर आ गया

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के चुराह में बीती शाम (30 अप्रैल) को ग्लेशियर टूटकर अचानक सड़क पर आ गया। इस दौरान चंबा को पांगी से जोड़ने वाली सड़क पर ग्लेशियर गिरा। इसे गिरते देख बैरागढ़-साचपास-किलाड़ सड़क पर सतरूंडी के कार्थनाला में सड़क बहाली में जुटे कर्मचारी और मजदूरों ने भागकर जान बचाई।

बता दें कि, बीते दिनों क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण सड़क यातायात के लिए बंद थी। लिहाजा लोक निर्माण विभाग के मजदूर और कर्मचारी सड़क बहाली में जुटे हुए थे। इस दौरान अचानक ग्लेशियर टूटा और बर्फ की नदी जैसी सड़क की तरफ बहने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *