गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है। राज्य के 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के चुनाव की काउंटिंग सुबह 8 बजे से जारी है।
राज्य में कुल 9992 निकाय सीटें हैं। इसमें से 9986 रिजल्ट आ चुके हैं। भाजपा ने अब तक 7491 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस को 1740 और अन्य को 755 सीटें मिली हैं। इस चुनाव में भाजपा का स्ट्राइक रेट 76% है। वहीं, गोधरा के वार्ड नंबर 7 से निर्दलीय महिला उम्मीदवार अपेक्षाबेन नैनेशभाई सोनी ने जीत हासिल की। इस सीट पर 100% वोटर मुस्लिम हैं।
