Google Analytics Meta Pixel
देश

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने पार्टी और परिवार से अलग होकर नई पार्टी बना ली

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने पार्टी और परिवार से अलग होकर नई पार्टी बना ली है। इसका नाम टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र सेना) होगा। पिता के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) का मूल नाम टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति) ही था। यानी कविता ने पिता के छोड़े गए नाम टीआरएस को ही अपनाया है।

अपनी पार्टी के नाम और एजेंडे की घोषणा करते हुए कविता ने सत्ताधारी कांग्रेस, भाजपा और बीआरएस पर तीखा हमला बोला। पिता को ‘बदला हुआ इंसान’ और ‘आत्माहीन’ बताया। कविता ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी इसलिए बनाई क्योंकि उनके पिता लोगों के मुद्दों पर प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। कविता ने कहा कि उनकी पार्टी 2028 में विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

पिता केसीआर ने ही पार्टी से निकाला था मालूम हो, दिल्ली आबकारी नीति मामले में नाम आने पर वे 165 दिन जेल में भी रहीं। सितंबर 2025 में उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। कविता को BRS से निकालने का फैसला उनके पिता के. चंद्रशेखर राव (KCR) ने ही किया था। BRS ने बयान जारी कर कहा था कि कविता की गतिविधियां पार्टी के खिलाफ थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *