बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले
बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। खास बात यह है कि इस अवस्था में भी दीपिका अपने काम से ब्रेक नहीं लेंगी और आने वाली फिल्मों की शूटिंग जारी रखेंगी।
रविवार को दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी ‘दुआ’ के साथ एक फोटो शेयर कर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी।
प्रेग्नेंसी के दौरान भी करेंगी इंटेंस एक्शन
इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दीपिका अपनी प्रेग्नेंसी के बीच भी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को पूरी अहमियत दे रही हैं। फिलहाल वे फिल्म ‘राका’ की शूटिंग कर रही हैं। सोर्स ने बताया, दीपिका फिल्म ‘राका’ के लिए कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस शूट कर रही हैं। वे अपनी पूरी प्रेग्नेंसी के दौरान इस फिल्म की शूटिंग जारी रखेंगी।
