Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे के जन्म के कुछ हफ्तों बाद सोशल मीडिया पर फोटोज का एक कलेक्शन शेयर किया

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे के जन्म के कुछ हफ्तों बाद सोशल मीडिया पर फोटोज का एक कलेक्शन शेयर किया है। इसमें उनके नए जन्में बेटे की तस्वीर भी शामिल है। इन तस्वीरों में सोनम ने अपने बढ़ते हुए परिवार की झलक दिखाई है, जिसे वह प्यार से ‘माई थ्री’ (मेरे तीन) कह रही हैं।

इसमें उनके बड़े बेटे वायु, पति आनंद अहूजा और उनके न्यू-बॉर्न बेबी की झलक देखी जा सकती है। एक तस्वीर में सोनम अपने बड़े बेटे वायु के साथ ब्रेकफास्ट करती नजर आ रही हैं, वहीं एक अन्य फोटो में आनंद अपने छोटे बेटे को गोद में लिए हुए हैं। एक तस्वीर में वायु अपने छोटे भाई के पालने में झांकता हुआ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *