दुनियाभर में हर 24 घंटे में 89 नए लोग ‘सुपर-रिच’ क्लब में शामिल हो रहे
दुनियाभर में हर 24 घंटे में 89 नए लोग ‘सुपर-रिच’ क्लब में शामिल हो रहे हैं। ये सुपर-रिच लोग वे हैं जिनकी संपत्ति 3 करोड़ डॉलर (करीब 282 करोड़ रुपए) से ज्यादा है। बीते पांच साल में ऐसे सुपर रिच की संख्या 162,191 बढ़ी है। नाइट फ्रैंक की वेल्थ रिपोर्ट 2026 के मुताबिक यह 2021 में 5.51.435 थी. जो 2026 तक बढ़कर 7,13,626 हो गई।
