रणवीर सिंह का राज: 33वें दिन भी ‘धुरंधर 2’ की पकड़ मजबूत, कुल कमाई 1117 करोड़ के पार
मंडे टेस्ट में ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ का दबदबा, ‘डकैत’ की हालत पतली
बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म की असली परीक्षा सोमवार (मंडे टेस्ट) को होती है। वीकेंड की शानदार कमाई के बाद अक्सर वर्किंग डेज में कलेक्शन में गिरावट देखी जाती है। हालांकि, दर्शकों के बीच जिस फिल्म का क्रेज बरकरार रहता है, वह सोमवार को भी स्थिर बनी रहती है। आइए देखते हैं बीते सोमवार को अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और अदिवि शेष की ‘डकैत’ ने कितना कारोबार किया।
‘भूत बंगला’ का चौथा दिन: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ को रिलीज हुए चार दिन बीत चुके हैं। रविवार को 23 करोड़ की दमदार कमाई करने के बाद सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आई और इसने
