IPL कैप्टेंसी अपडेट: सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन बन सकते हैं नए कप्तान, गिर सकती है गाज
IPL 2026 में लचर प्रदर्शन, इन 4 कप्तानों पर गिर सकती है गाज
आईपीएल 2026 के सीजन में कई दिग्गज टीमों का प्रदर्शन उम्मीदों के विपरीत रहा है, जिसका सीधा प्रभाव कप्तानों की साख पर पड़ता दिख रहा है। हार्दिक पांड्या से लेकर ऋषभ पंत तक, चार ऐसे कप्तान हैं जिनकी ‘कुर्सी’ आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन से पहले छिन सकती है। फटाफट क्रिकेट के इस मंच पर प्रदर्शन ही भविष्य तय करता है और अपनी टीम को अपेक्षित परिणाम न दिला पाने के कारण इन कप्तानों के नेतृत्व पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
