जापान में आया 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप…………..पूरे देश को हिला दिया
टोक्यो। जापान में सोमवार को आए 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप ने पूरे देश को हिला दिया। जापान के उत्तरी हिस्से में आए भूकंप के बाद जापान मौसम विभाग (जेएमए) ने तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है, क्योंकि समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका जाहिर की गई है। फिलहाल अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
यह भूकंप स्थानीय समय के अनुसार शाम 4 बजकर 53 मिनट पर आया और इसका केंद्र उत्तरी इवाते प्रांत के प्रशांत महासा
