तेहरान के कड़े तेवर: अमेरिकी नाकेबंदी के विरोध में जलडमरूमध्य बंद करने की धमकी
तेहरान: ईरान ने शनिवार को चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने उसके बंदरगाहों की नौसैनिक नाकेबंदी खत्म नहीं की, तो वह होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा बंद कर देगा। ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि इस मार्ग से होने वाला यातायात अब ईरान की मंजूरी से ही संचालित होगा।
यह चेतावनी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था
