Google Analytics Meta Pixel
Saturday, August 1, 2026
Latest:
खेल

केकेआर का संकट काल: रहाणे ने युवाओं का किया बचाव, बोले- अनुभव की कमी पड़ रही भारी

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए आईपीएल 2026 का यह सीजन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। छह मैचों में से पांच में हार और एक मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद टीम पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए भी यह दौर आसान नहीं है, क्योंकि लगातार हार के चलते उनकी कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बधाई और रहाणे का मजेदार जवाब

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक रिपोर्टर ने रहाणे को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी। यह सुनकर सभी हैरान रह गए। रहाणे ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘थैंक यू सो मैच मैम। थैंक यू! आखिरकार किसी ने तो मेरी कड़ी मेहनत की तारीफ की है।’ उनका यह हल्का-फुल्का और ईमानदार जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस को काफी पसंद आया।

हर दिन कुछ नया सीखने का मौका: रहाणे

लगातार हार के बावजूद रहाणे का नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि टीम हर मैच से कुछ सीखने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हर दिन एक सीखने का अनुभव होता है, मैम। चाहे हम जीतें या हारें, हर दिन हम कुछ नया सीखते हैं। टी20 में छोटे-छोटे मोमेंट्स जीतना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि एक ओवर मैच का रुख बदल सकता है।’ रहाणे के मुताबिक टीम की प्राथमिकता अपनी गलतियों से सीखकर अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना है।

अनुभवहीन गेंदबाजी बनी बड़ी समस्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *