Google Analytics Meta Pixel
खेल

पंजाब किंग्स की जीत का सिलसिला जारी, ऑरेंज-पर्पल कैप पर किसका कब्जा?

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया। पंजाब किंग्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल कर पहले स्थान पर पहुंच गई है। पंजाब के पांच मैचों में नौ अंक हो गए हैं।

मुंबई ने क्विंटन डिकॉक की नाबाद 60 गेंदों पर सात छक्कों और आठचौकों की मदद से खेली नाबाद 112 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 195 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 39 गेंदों पर नाबाद 80 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 35 गेंदों पर बनाए 66 रनों की मदद से 16.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर मैच सात विकेट से जीत लिया। आइए देखते हैं कि मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स मैच के बाद अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर मौजूद है…

पांच टीमों के एक समान अंक

अब तक खेले गए मुकाबले के हिसाब से गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें बेहद मजबूत दिख रही हैं। पंजाब अब तक अजेय बनी हुई है और उसने एक भी मुकाबला नहीं गंवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *