काश थोड़ा और साथ मिलता’: बॉबी देओल ने धर्मेंद्र को याद कर कही भावुक बात
माता-पिता को खोने का दुख अक्सर रिश्तों को बदल देता है, और बॉबी देओल के लिए भी ऐसा ही हुआ। बॉबी देओल ने खुलासा किया कि कैसे उनके निधन के बाद परिवार में चीजें बदली। उन्होंने बताया कि पिता धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार के रिश्ते और मजबूत हो गए हैं।
काश मैं उनके साथ और समय बिताता
हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉबी ने पिछले साल नवंबर में अपने पिता के जाने के बाद के दुख के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने माना कि उनके मन में एक अफसोस भी है। उन्होंने कहा, ‘कई ऐसे दिन आते हैं जब मुझे लगता है कि काश मैं उनके साथ और समय बिताता। काश मैं उनसे और सवाल पूछता।’बॉबी ने यह भी बताया कि इस दुख ने उन्हें अपनी बहनों ईशा देओल और अहाना देओल के और करीब ला दिया है। इस मुश्किल समय को साथ में झेलने से उनके रिश्ते और गहरे हुए हैं, भले ही हर कोई अपने-अपने तरीके से इस दुख से गुजर रहा है।
खोने का दर्द परिवार को और करीब लाता है
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है हम सभी इसे अपने-अपने तरीके से संभाल रहे
