Google Analytics Meta Pixel
देश

वृंदावन में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 10 की मौत, राहत-बचाव अभियान तेज

वृंदावन में यमुना नदी में हुए नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। दरअसल अभी भी 5 पर्यटक लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) समेत 250 लोगों की टीम दूसरे दिन भी जुटी हुई है। यह दर्दनाक हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ था, जब 37 श्रद्धालुओं से भरी एक नाव अचानक पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों को मरता छोड़कर फरार हुए नाव मालिक पप्पू निषाद को पुलिस ने 6 घंटे बाद रात 9 बजे गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल नाव हादसे में रेस्क्यू किए गए लोगों की संख्या अब तक 22 है। अभी भी 5 लोग लापता हैं, जिनकी तलाश में जुटी 250 सदस्यीय टीम यमुना नदी में करीब 14 किलोमीटर के विशाल दायरे में सघन अ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *