Google Analytics Meta Pixel
विदेश

ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, कहा- होर्मुज में टैक्स वसूली बंद करो वरना अंजाम भुगतो

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर टैक्स लेना तत्काल बंद करे, नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर तेहरान को ललकारते हुए कहा कि ईरान तेल टैंकरों के आवागमन में बाधा डाल रहा है और अपमानजनक तरीके से शुल्क वसूल रहा है। ट्रंप के मुताबिक, यह व्यवहार युद्धविराम समझौते का हिस्सा नहीं है और इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।
इस बयान ने इस्लामाबाद में होने वाली शांति वार्ता से पहले ही माहौल को गरमा दिया है। एक तरफ ट्रंप ईरान की घेराबंदी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ तेहरान ने इजरायल पर लेबनान में हमले कर समझौते की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। ईरान का कहना है कि लेबनान भी सीजफायर का हिस्सा है, जबकि अमेरिका और इजरायल ने साफ कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *