Google Analytics Meta Pixel
देश

मतदान के बाद नारायणसामी का बयान, कहा- गठबंधन के लिए अनुकूल स्थिति

पुडुचेरी | केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में 30 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। मतदाता अपने प्रतिनिधियों को चुनने के लिए सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। पूरे प्रदेश में कुल 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां गुरुवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने आम नागरिकों की तरह मतदान केंद्र पर कतार में खड़े होकर अपना वोट डाला। मतदान के बाद नारायणसामी ने कहा कि वोट डालना भारत के हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि पुडुचेरी में चुनावी स्थिति इंडिया गठबंधन के लिए बहुत अनुकूल है।यह चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वर्तमान में यहां अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस (AINRC) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार सत्ता में है। मुख्यमंत्री एन. रंगासामी की इस सरकार को भारतीय जनता पार्टी का समर्थन हासिल है। सभी प्रमुख दलों के बीच सत्ता के लिए जोरदार टक्कर होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *