मम्मी-पापा कैमरे में बिजी, राहा ने लूटी लाइमलाइट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बॉलीवुड के पावर कपल के रूप में देखा जाता है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद है। हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान बेबी राहा भी मम्मी-पापा के साथ थीं। कपल ने हमेशा की तरह पैपराजी को पोज दिए। मगर, इस दौरान राहा के क्यूट अंदाज ने सभी का ध्यान खींच लिया।
कैमरे में कैद हुई राहा की शरारत
बीते दिन देर रात आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एयरपोर्ट पर देखा गया। आलिया बेबी राहा को लेकर एयरपोर्ट की तरफ बढ़ रही थीं। इस दौरान पैपराजी से शोर न करने को कहा गया। वहीं, रणबीर कपूर ने ठहरकर पोज दिए। कपल जब एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करने आगे बढ़ा तो आलिया ने राहा को गोद से नीचे उतार दिया और पैप्स की डिमांड पर खुद पोज देने लगीं। मगर, मौका देखते ही बेबी राहा अकेले एयरपोर्ट में अंदर की तरफ दौड़ने लगीं। आलिया भट्ट ने तुरंत भागकर उनका हाथ था
