कॉपी के आरोपों को प्रियदर्शन ने किया खारिज, कहा- ऐसा होता रहता है
अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘भूत बंगला’ चर्चा में है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर प्रियदर्शन पर कॉपी करने के आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने इस फिल्म के एक गाने में कथित तौर पर दिवंगत निर्देशक सत्यजीत रे के एक बंगाली गाने को कॉपी किया है। इसे लेकर अब प्रियदर्शन ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने क्या कहा? जानिए
गाना कॉपी करने के आरोप को खारिज किया
हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला का गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज के बाद से सुर्खियों में हैं। लोगों ने इस गाने के लिरिक्स और सत्यजीत रे की 1969 की फिल्म ‘गूपी गाइन बाघा बाइन’ के चर्चित गाने ‘भूतेर राजा दिलो बोर’ के बीच समानताएं होनी का बाते कही हें। बीते दिन ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इस इवेंट में प्रियदर्शन से ‘भूत बंगला’ में बंगाली गाने ‘भूतेर राजा दिलो बोर’ की एक लाइन के इ
