Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, August 26, 2026
Latest:
मनोरंजन

जान्हवी कपूर का खुलासा: ‘लोग मुझे पसंद नहीं करते थे’, डिप्रेशन में चली गई थीं

अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म ‘धड़क’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म के साथ ही इसके गाने भी काफी हिट हुए। उनकी पहली फिल्म ‘धड़क’ उनकी मां श्रीदेवी के निधन के कुछ महीनों बाद ही रिलीज हुई थी। अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए जान्हवी ने कई खुलासे किए और बताया कि वह क्यों डिप्रेशन में चली गई थीं।

‘धड़क’ के दौरान डिप्रेशन में चली गईं थी जान्हवी

हाल ही में, जान्हवी ने राज शमानी के पॉडकास्ट में अपनी कई पुरानी यादों को शेयर किया। उन्होंने बताया कि ‘धड़क’ रिलीज होने के बाद वह बहुत उदास हो गई थीं। उन्हें लगता था कि लोग उनसे नफरत करते हैं और उनका करियर खत्म हो गया है।
जान्हवी ने कहा, ‘जब भी लोग ‘धड़क’ के बारे में बात करते हैं तो वे कहते हैं कि फिल्म अच्छी थी, आपने बहुत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *