Google Analytics Meta Pixel
Wednesday, August 26, 2026
Latest:
खेल

IPL में खास क्लब में शामिल होने की दहलीज पर समीर रिजवी

आईपीएल में लगातार तीन मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतना किसी असाधारण फॉर्म और आत्मविश्वास का संकेत होता है। अब तक कोई खिलाड़ी लगातार चार बार यह खिताब नहीं जीत पाया है, लेकिन कई दिग्गजों ने तीन मैचों तक अपनी बादशाहत कायम रखी है। इस खास लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ गया है और वह खिलाड़ी है समीर रिजवी।

समीर रिजवी: नए दौर का उभरता सितारा

समीर रिजवी ने आईपीएल 2025 में दिल्ली के आखिरी मैच में और 2026 के शुरुआती दोनों मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतकर खुद को इस खास क्लब में शामिल कर लिया। उन्होंने 2025 सीजन के आखिरी मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाकर 207 रन का लक्ष्य हासिल करने में मदद की थी। इसके बाद 2026 सीजन की शुरुआत में उन्होंने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 47 गेंदों में 70 रन बनाए और फिर मुंबई इंडियंस के खिलाफ 51 गेंदों में 90 रन की शानदार पारी खेली। खास बात यह रही कि उनके दो प्रदर्शन इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए, जिसने उनकी उपयोगिता और बढ़ा दी।

जैक कैलिस: ऑलराउंड प्रदर्शन की मिसाल

जैक इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी थे। 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए उन्होंने पहले मैच में 55 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए और एक विकेट भी लिया। इसके बाद राजस्थान रॉ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *