‘भूल भुलैया’ जैसी नहीं, नई सोच के साथ आ रही ‘भूत बंगला’
प्रियदर्शन ‘भूत बंगला’ से एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी जॉनर में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए उनकी और अक्षय कुमार की हिट जोड़ी 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी को तैयार है। फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है और दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।हाल ही में अमर उजाला से खास बातचीत में प्रियदर्शन ने ‘भूत बंगला’ को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि यह फिल्म किसी पुरानी हॉरर कॉमेडी की तरह नहीं है। इसे ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्म समझना गलत होगा। इस दौरान प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार के साथ अपने पुराने तालमेल, सेट के माहौल और आज की फिल्ममेकिंग में आए बदलावों पर भी खुलकर बात की।
14 साल बाद साथ लौटे हैं, लेकिन भरोसा वही है
अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने पर प्रियदर्शन ने कहा, ‘हम 14 साल बाद साथ काम कर रहे हैं। अब तक हमने 8 फिल्में साथ की हैं। लेकिन हमारे बीच जो भरोसा है, वो वही है। हमने पहले भी साथ में कई फिल्में की हैं। जब चीजें हमारे बीच काम करने लगीं, तो हमने बहुत तेजी से काम किया।कई फिल्में साथ कीं और उसी दौरान एक समझ बन गई। अब हालत ये है कि मुझे अक्षय को किसी विषय के लिए मनाना नहीं पड़ता। अगर मुझे कोई फिल्म अच्छी लगती है, तो मैं बस उससे कहता हूं कि मैं इस फिल्म को ले
