Google Analytics Meta Pixel
मनोरंजन

भरे सिनेमाघर में एक्टर की एंट्री, यूजर का कैप्शन बना चर्चा का विषय

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म के कई कलाकारों की खूब तारीफ हुई। रणवीर सिंह के अलावा जिस एक्टर की सबसे ज्यादा तारीफ हुई है, वह आर माधवन हैं। एक्टर ने फिल्म में इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टर अजय सान्याल का किरदार निभाया है। फिल्म को लेकर मचे भारी शोर-शराबे के बीच आर माधवन ने दर्शकों से भरे एक सिनेमाघर में यह फिल्म देखी। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो आया है।

दर्शकों के साथ आर माधवन ने देखी फिल्म

फिल्म प्रदर्शक अक्षय राठी ने आर माधवन का एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आर माधवन दर्शकों के साथ फिल्म ‘धुरंधर 2’ देख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘आईएसआई चाहे जो भी प्लान बना ले। बस उन्हें यह बता दो कि अजय सान्याल की नजर हर पल उन पर बनी हुई है! आर माधवन के साथ एक बार फिर ‘धुरंधर 2′ देखकर बहुत मजा आया।’

होंठ दबाकर की शूटिंग

हाल ही में एक आर्टिस्ट ने बताया था कि ‘धुरंधर 2’ के लिए जब आर माधवन के लुक का ट्रांसफॉर्मेशन किया गया, तो वह इसे बहुत ही गौर से देख रहे थे। इसके बाद उन्होंने कहा था कि उनके होंठ थोड़े पतले करने होंगे। बताया जाता है कि आर माधवन ने पूरी फिल्म में अपने होंठ अंदर की तरफ दबा कर शूटिंग की।

Dhurandhar 2: 15वें दिन भी जारी रही ‘धुरंधर 2’ की कमाई, ‘पुष्पा 2’ से कितना है पीछे? जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *