Google Analytics Meta Pixel
विदेश

ईरान को 2-3 हफ्तों में नष्ट कर देंगे’, ट्रंप ने होर्मुज की धमकी दी

Donald trump Statement: इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच शुरू जंग को 34 दिन बीच चुके हैं. इस दौरान ट्रंप ने कई बार युद्ध खत्म करने की बात कही. लेकिन फिर किसी बात का हवाला देते हुए टाल दिया. आज गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने देश में राष्ट्र के नाम संबोधन किया है. जिसमें लोगों को उम्मीद थी कि ट्रंप इस दौरान सीजफायर की घोषणा कर सकते हैं. लेकिन उन्होंने इस दौरान कहा कि अगले 2-3 हफ्तों में ईरान पर ज़ोरदार हमला करेंगे. ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को रोक रखा था. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर ट्रंप ने कहा कि हम हम होर्मुज स्ट्रेट में जाएंगे और इसकी सुरक्षा भी करेंगे. फिलहाल, मिडिल ईस्ट में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

ट्रम्प ने कहा, “मेरी पहली प्राथमिकता हमेशा कूटनीति का रास्ता ही रहा है, फिर भी उस शासन ने परमाणु हथियारों की अपनी लगातार खोज जारी रखी और किसी भी समझौते के हर प्रयास को ठुकरा दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *